एजुकेशन प्लस:आईवी वर्ल्ड में रक्षकों को किया नमन

जालंधर| आईवी वर्ल्ड स्कूल की ओर से वासल एजुकेशन के संरक्षण में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने भारतीय वायुसेना, थलसेना, न्यायपालिका, सिविल प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के समर्पित कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सेवा-समर्पण को नमन किया। विद्यार्थियों ने एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर के मिग महल में एयर कोमोडोर ब्रजेश पॉल, वीएम के आतिथ्य में वायुसेना के वीर जवानों को राखियां बांधी। वहीं, किंडरगार्टन के नन्हे छात्रों ने वज्र संग्रहालय में सैनिकों को राखियां बांधकर अपने निर्मल प्रेम एवं आभार को दर्शाया। उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल, एसडीएम रणदीप सिंह, एसडीएम डॉ. शायरी मल्होत्रा हीर एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखविंदर सिंह सहित चिकित्सा अधिकारियों को भी रक्षा सूत्र बांधकर उनके निस्वार्थ जनसेवा हेतु कृतज्ञता व्यक्त की। लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण कुमार एवं जेसीओ जयचंद सिंह को भी राखी बांधी। वासल एजुकेशन के अध्यक्ष केके वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष एना वासल, सीईओ राघव वासल, निदेशक अदिति वासल ने इस पहल की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *