माता-पिता, गुरु और सैनिक करते हैं हमारी रक्षा, इन्हें भी बांधें रक्षा सूत्र

जालंधर| पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आज प्रार्थना सभा में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर तेजस्वी सदन के द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि रक्षाबंधन न सिर्फ भाई बहन के प्यार का त्योहार है बल्कि रक्षा सूत्र हमें हर उस व्यक्ति को बांधना चाहिए जो जीवन में हर पल हमारी रक्षा करते हैं चाहे वो माता-पिता हों, गुरु हो सैनिक हों। धरती की, नदियों की, वृक्षों की भी रक्षा हमें ही करनी है। स्कूल के ट्रैफिक क्लब के विद्यार्थियों के द्वारा स्कूल के ड्राइवर कंडक्टरों को राखी बांधी गई व स्कूल के सोशल वेलफेयर क्लब के विद्यार्थियों द्वारा सरहद पर पहरा देने वाले सैनिकों को पत्र भी लिखे गए। राखी के मौके पर दूसरी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग र राखी मेकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया व बहुत सुंदर-सुंदर राखियां व कार्ड बनाए। प्रिं. डॉ रश्मि विज ने भी सभी को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *