जालंधर| संस्कृति केएमवी स्कूल में विद्यार्थियों ने राखी बनाने की गतिविधि में हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। गौरव एवं गरिमा का अनुभव करते हुए छात्रों ने विद्यालय प्रधानाचार्या रचना मोंगा को राखी बांधी। विद्यार्थियों ने डॉ. सुषमा चावला, डॉ.एमएस भुटानी और डॉ. पूजा कपूर जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों को भी राखी बांधकर सम्मानित किया।


