जालंधर| एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के छात्रों के लिए कैंपस में एक दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विषयों के छात्रों के बीच शारीरिक फिटनेस, टीम भावना और भाईचारे को बढ़ावा देना था। स्पोर्ट्स मीट में लेमन रेस, 100 मीटर स्प्रिंट, थ्री-लेग्ड रेस, सैक रेस, टंग अॉफ वार और ट्रेजर हंट सहित कई मजेदार और प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम शामिल थे। एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए, बीकॉम (ऑनर्स) और बीटेक सीएसई के छात्रों ने पूरे दिन अपनी एथलेटिक क्षमता, टीम वर्क और उत्साह का प्रदर्शन किया। कैंपस में उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखी गई। ट्रेजर हंट ने छात्रों की रणनीति और सहयोग कौशल का परीक्षण किया। लेमन रेस और थ्री- लेग्ड रेस ने एक हल्का-फुल्का मोड़ ला दिया। निदेशक डॉ. राजेश बग्गा ने मीट का उद्घाटन किया और छात्रों की ऊर्जावान भागीदारी की सराहना की। उन्होंने समग्र विकास में पाठ्येतर गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। विजेताओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने साथियों को गौरवान्वित किया।


