जालंधर| एकलव्य स्कूल में गणित गतिविधि का आयोजन किया गया, इसमें कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस गतिविधि का उद्देश्य व्यवहारिक शिक्षण और आनंदपूर्ण भागीदारी के माध्यम से गणित की आधारभूत अवधारणा को मजबूत करना था। विद्यार्थियों ने मान चार्ट बनाने और बिंगो जोड़ गतिविधि में भाग लिया। ब्लॉकों से संख्याओं का उपयोग करके योग हल किया और 2 अंकों और 3 अंकों की संख्याओं के स्थानीय मान की पहचान की। निदेशक सीमा हांडा ने बताया कि विद्यार्थियों की गणितीय सोच को मनोरंजक तरीके से विकसित करने में मदद मिली।


