जालंधर| दिव्या दृष्टि और यूनाइटेड क्वीन क्लब की तरफ से पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। प्रवीण अबरोल ने बताया कि हमारी संस्था का उद्देश्य है कि उन लोगों के साथ त्योहार मनाए जाए जो अकेले रहते हैं। ऐसे लोगों के साथ त्योहार मनाने का आनंद और बढ़ जाता है। क्लब सदस्य राखियां, मिठाई, फल लेकर आईं और भाइयों को राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। अबरोल ने कहा कि यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम समय-समय पर ऐसे स्थान पर जाएं ताकि वह लोग अपनापन महसूस करें।


