विधि शाखा की समीक्षा बैठक में 100 मामलों पर हुई चर्चा

चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में विधि शाखा की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में विधि शाखा प्रभारी बंधन लॉन्ग, जिला अभियोजन कार्यालय तथा चक्रधरपुर अनुमंडलीय अभियोजन कार्यालय में पदस्थापित सभी लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक एवं विशेष लोक अभियोजक के द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में जून माह तक सेशन कोर्ट के माध्यम से 47 अभियुक्तों को और मजिस्ट्रेट कोर्ट के माध्यम से 35 अभियुक्तों को विभिन्न मामले में तथा सरकारी राशि गबन के 6 मामलों में दोषियों को सजा दी गई है। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा मौजूद अभियोजक संग संचालित वादों में गुणवत्तापूर्ण अभियोजन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान बताया गया कि मुकदमे के समय अभिप्रमाणित दस्तावेज प्राप्त नहीं होने की वजह से मामलों के निष्पादन पर असर होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *