राजकीयकृत उच्च विद्यालय में मंत्री दीपक ने विद्या​िर्थयों​ को बांटी साइकिल

भास्कर न्यूज | चाईबासा राजकीयकृत उच्च विद्यालय हाटगम्हरिया में शुक्रवार को उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरूवा के हाथों स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। मंत्री ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसमें किताब, कापी, स्कूल ड्रेस, स्कूल कीट, छात्रवृति, साइकिल समेत उच्च शिक्षा व विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए ऋण भी दे रही है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें बैठ कर बच्चे अच्छा शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत वैसे छात्र- छात्राओं को सुविधा दी जा रही हैं, जिसका स्कूल से घर दूर होने के बाद उन्हें स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। वैसे 8वीं के छात्र छात्राओं को साइकिल दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *