मंझारी में फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति वीडियो से ग्रामीणों को किया जागरूक

भास्कर न्यूज | चाईबासा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंझारी प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगातार जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। फाइलेरिया से बचाव और जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार की रात प्रखंड के मालिडू सेंटिनल साइट पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया। जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों ने वीडियो के माध्यम से व आगामी 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली एमडीए कार्यक्रम की जानकारी लोगों को दी। चौपाल में आम ग्रामीणों के साथ सहिया-सेविका भी शामिल थे। जिन्हें वीडियो के माध्यम से फाइलेरिया से बचाव एवं उसकी रोकथाम के लिए जानकारी दी गई। बताया गया कि 10 फरवरी को सेविका सहायिकाओं और सहियाओं द्वारा सभी बूथों और 11 फरवरी से घर-घर जाकर फायलेरिया की गोली खिलाई जायेगी। कार्यक्रम के दौरान सभी लक्षित लोगों से दवा के सेवन की अपील की गयी। कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन की राज्य टीम से कार्यक्रम निदेशक, सीएचसी के निगरानी निरीक्षक, समेत जेएसएलपीएस की टीम और सहिया-सेविका, ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *