विधायक ने उन्नति का पहिया कार्यक्रम में 306 विद्यार्थियों के बीच किया साइकिल का वितरण

भास्कर न्यूज | चाईबासा मंझारी प्लस टू उच्च विद्यालय प्रांगण में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को 306 स्कूली छात्राओं के बीच स्थानीय विधायक निरल पूर्ती ने साइकिल वितरण किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को सरकार के द्वारा सभी प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसमें किताब, कॉपी, स्कूल ड्रेस, स्कूल कीट, छात्रवृति, साइकिल समेत उच्च शिक्षा व विदेश में शिक्षा के लिए ऋण भी दे रही है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें बैठ कर बच्चे अच्छा शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत वैसे छात्र-छात्राओं को सुविधा दी जा रही है, जिसका स्कूल से घर दूर होने के बाद उन्हें स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। वैसे 8वीं के छात्र छात्राओं को साइकिल दिया जा रहा है। जिससे उन्हें स्कूल आने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो सके। विधायक ने कहा कि पूरा राज्य और देश के आदिवासियों के लिए एक बहुत बड़ी क्षति हमारे दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हम लोगों के बीच से गुजर जाना है। उनके द्वारा किये गये जनहित के कार्य और योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस मौके पर मंझारी प्रखंड प्रमुख सुशीला बारी, बीडीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बीपीएम प्रभात कुमार आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *