नगर पंचायत के नए प्रशासक समीर बोदरा ने पदभार संभाला

सरायकेला | विभागीय स्थानांतरण के बाद सरायकेला पहुंचे समीर बोदरा ने सरायकेला नगर पंचायत के नए प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान नगर प्रशासक शशि शेखर सुमन ने नगर पंचायत कार्यालय में उनका स्वागत करते हुए पदभार सौंपा। मौके पर नगर प्रबंधक सुमित सुमन, महेश जारिका शाहिद समस्त कार्यालय कर्मियों द्वारा नवपदस्थापित प्रशासक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि टीम वर्क के साथ काम करते हुए सरायकेला नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *