कुनाबेड़ा चौक पर चंपाई सोरेन ने शहादत दिवस पर निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

राजनगर | भारतीय जनता पार्टी ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुनाबेड़ा निर्मल महतो चौक पर झारखंड अलग राज्य आंदोलन के शहीद नेता निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक चंपाई सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी अनिल कुमार महतो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के ऐसे महान नेता थे। जिन्होंने राज्य की पहचान और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हमें उनके विचारों और मूल्यों को अपनाकर राज्य को समृद्धि की दिशा में ले जाना है। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं झारखंड आंदोलनकारी अनिल कुमार महतो ने कहा निर्मल महतो केवल एक नाम नहीं बल्कि झारखंड के संघर्ष, बलिदान और आत्मबल का प्रतीक हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि अपने अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है। इस अवसर पर सिमल सोरेन, बबलू सोरेन, दिलीप राउत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *