चाईबासा | महिला सम्मेलन चाईबासा ने शुक्रवार को सीआरपीएफ 174 बटालियन के जवानों को राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने जवानों के कलाई पर राखी बांधी एवं जवानों ने महिलाओं को शगुन भी दिए। बटालियन के जवानों ने जरूरत पड़ने पर संभव उपस्थित होकर सहयोग करने का वचन दिया।मारवाड़ी सम्मेलन शाखा के महिलाओं ने कहा कि हमारे देश के जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर हमें अच्छा महसूस हो रहा है। सबसे बड़ी रक्षा तो यह जवान बॉर्डर में जाकर हम लोग के लिए, देश के लिए लड़ते हैं इससे बढ़कर और हमारी रक्षा क्या हो सकती है। इस अवसर पर एक जवान का जन्मदिन भी था महिलाओं ने उनको गिफ्ट देकर सम्मानित किया इस अवसर पर अध्यक्ष चंचल सर्राफ , सचिव निशा केडिया ,कोषाध्यक्ष किरण गोयल, समिति के अनीता अग्रवाल ,पुष्पलता चौबे ,रश्मि ,निकिता, डोली ,श्रीकांत अग्रवाल ,संतोष गोयल और भी लोग शामिल थे।


