तेलो | एसआर इंटरनेशनल अकादमी की तीनों शाखाओं नर्रा, चंद्रपुरा और तेलो में शुक्रवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा वर्मा तथा पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से रक्षाबंधन हर्षोल्लास और सांस्कृतिक वातावरण में मनाया गया। प्राचार्या कहा कि इन बच्चों ने जो राखियां बनाई है वह अमूल्य है और उनमें सच्चे प्रेम की भावना झलकती है।


