खेतको । पेटरवार प्रखंड के खेतको पंचायत में हरदेश्वर मंदिर परिसर में सावन पूर्णिमा पर शुक्रवार को अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। पुरोहित दीपक मिश्रा ने विधिवत पूजा अर्चना कर अखंड हरि कीर्तन शुरू किया। यहां आकाश कुमार नायक ने बताया कि हरदेश्वर मंदिर प्रांगण में पिछले तीन साल से सावन पूर्णिमा में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन किया जाता है। इस वर्ष भी खेतको ग्राम वासियों के अर्थक प्रयास से अखंड कीर्तन किया जा रहा है। शनिवार को अखंड हरि कीर्तन पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी। इस दौरान भोग का भी वितरण किया जाएगा। मौके पर सुरेश नायक, पीतांबर करमाली, संतोष नायक, केदार नायक, रामचंद्र यादव आदि भक्त गण उपस्थित थे।


