एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सावन महोत्सव

सिटी रिपोर्टर | बोकारो एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चीराचास में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। उदघाटन सचिव प्रमोद सिंह, पांडा इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक अनीता सिंह, अविनाश उत्कर्ष अध्यक्ष, डॉ. नेहा निदेशक पीएमसीएच व सुबोध सिंह ट्रस्टी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सचिव प्रमोद सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में प्रेम भाईचारा का संदेश जाता है। एचओडी संजीव कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्राओं के बीच सांस्कृतिक गुणों का विकास होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रुकसार, श्वेता, प्रिया, विनीता कुमारी, प्रियांशी, अंजली, संजर, जूली, पूजा आदि ने प्रस्तुति दी। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम अर्चना, द्वितीय श्वेता कुमारी व तृतीय स्थान पर रुखसार रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *