बोकारो | गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल चास में शुक्रवार को प्री नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने प्रधानाचार्य, शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रेमपूर्वक राखी बांधीं। उन्होंने राखी के बारे में अनुच्छेद लेखन गतिविधि में भी भाग लिया। इसमें सीआरपीएफ 26वीं बटालियन के अधिकारी भी शामिल हुए।


