एचईसी सप्लाई कर्मियों की वार्ता फिर हुई विफल, प्रदर्शन जारी

रांची। एचईसी सप्लाई कर्मियों का आंदोलन शुक्रवार को 39वें दिन भी जारी रहा। एचईसी के कार्मिक निदेशक मनोज लकड़ा से सप्लाई कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता विफल रही। बातचीत के दौरान निदेशक ने अनुरोध किया कि कर्मी काम पर वापस आ जाएं, लेकिन प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि जब तक पुरानी व्यवस्था नहीं उपलब्ध होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। निदेशक ने उनसे कहा कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इधर सप्लाई कर्मियों ने कहा कि पुरानी व्यवस्था को लागू कर पुराना पंचिंग कार्ड वापस किया जाए। निदेशक ने कहा कि पैसा आने पर रिटायर कर्मियों को ग्रेच्युटी का भी भुगतान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह वार्ता भी विफल रही और आंदोलन जारी रहेगा। कर्मियों ने कहा कि जिन्हें क्वार्टर खाली करने का नोटिस भेजा गया है, उनका फाइनल सेटलमेंट कर दें। वार्ता के दौरान मनोज पाठक, रंथु लोहरा, वाई त्रिपाठी, उवैस आजाद, विजय साहू, मोइन अंसारी, विकास शाहदेव, शारदा देवी, प्रमोद कुमार शामिल थे। मुख्यालय के समक्ष कर्मियों ने दो घंटे प्रदर्शन भी किया। रांची। रेल सुरक्षा बल-आरपीएफ ने धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13351) से 18.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मुरी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद कोच संख्या एस-3 के गेट के पास दो बैग लावारिस हालत में मिले। यात्रियों से पूछने पर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो बैग को खोला गया, जिसमें दो पैकेट में गांजा रखा हुआ था। जब्त गांजा को जीआरपीएस, मुरी को सुपुर्द किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 1,83,000 रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक रवि शंकर आदि शामिल थे। रांची| विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित जेपी मार्केट में एक जेवर दुकानदार का जेवर से भरा बैग लेकर चोर फरार हो गए। घटना शुक्रवार सुबह की है। जेवर दुकानदार ऋतिक वर्मा अपनी दुकान पहुंचे थे। उनके पास एक बैग था, जिसमें जेवरात थे। ऋतिक वर्मा ने बैग को दुकान के पास रखा और पानी लाने के लिए चले गए। जैसे वापस लौटे तो देखा कि उनका जेवर वाला बैग गायब है। इसके बाद उन्होंने विधानसभा थाना की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ऋतिक वर्मा ने पुलिस को बताया कि बैग में 60 से 70 हजार रुपए के जेवरात थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *