पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग को मिलने के बहाने उसके दोस्त ने उसे बुलाया और उसे कार में बैठाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया। नाबालिग को होटल में लेजाकर बदमाश ने उसकी अपने मोबाइल में अश्लील तस्वीरें खीची और उससे गंदी हरकतें की। उक्त युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा और उससे 2 लाख रुपए की मांग उसने की। परेशान नाबालिग ने सोशल मीडिया पर अपने एक दोस्त को सारी बात बताई। जिसके बाद उस दोस्त ने भी उसे भरोसे में लेकर स्नैप चैट की आई.डी और पासवर्ड लेकर उसकी अश्लील तस्वीरें हासिल की और उसे ब्लैकमेल करने लगा। दोनों आरोपी उससे 2 लाख रुपए मांगने लगे। मां ने पुलिस को लिखवाई शिकायत परेशान नाबालिग ने अपनी मां से पूरी घटना के बारे में बताया जिसके बाद उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस को जानकारी देते हुए नाबालिग की मां ने कहा कि उसकी बेटी 17 वर्षीय है। बेटी को हर्ष नाम के युवक का फोन आया। उसने उसे मिलने के लिए पाल बेकरी पर बुलाया था। वहीं हर्ष ने उसकी बेटी को अपनी कार में बैठाया और उसी कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीली चीज मिक्स करके पिला दी। वह उसे बस स्टेंड नजदीक होटल पार्क ब्लू में ले गया। जहां हर्ष ने उसकी बेटी की अश्लील तस्वीरें खींच ली और उससे अश्लील हरकतें की। हर्ष उसकी बेटी से 2 लाख रुपए की मांग करने लगा। स्नेप चैट पर मिले दोस्त ने भी किया ब्लैकमेल परेशान नाबालिग ने सोशल मीडिया स्नेप चैट पर अपने दोस्त अजुर्न के साथ पूरी घटना शेयर की। अर्जुन ने नाबालिग की आई.डी पासवर्ड लेकर हर्ष से उसकी बेटी की अश्लील तस्वीरें हासिल की। अब दोनों युवक हर्ष और अजुर्न उसकी बेटी को ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए मांग रहे है। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 75,308(2),351 (3), BNS, 8, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


