रामरुद्र में शिक्षकों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

बोकारो | शुक्रवार को रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची एवं स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय एवं प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय के 38 शिक्षकों को कंप्यूटर विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान ऑफिस राइटर, वर्ड प्रोसेसिंग, प्रेजेंटेशन तैयार करना, हिंदी और इंग्लिश स्क्रिप्ट टाइपिंग व अन्य आधारभूत जानकारी दी गई। स्टेट एडॉप्शन कोऑर्डिनेटर रांची के उमेश कुमार ने जे-गुरुजी एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह झारखंड सरकार द्वारा विकसित एक अभिनव डिजिटल शिक्षा मंच है, जो शिक्षकों और छात्रों को मोबाइल ऐप, वेब पोर्टल एवं ऑफलाइन संसाधनों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रदान करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *