रूप कलां शोरूम से चुराए 3 लाख

लुधियाना| घुमार मंडी के मशहूर रूप कलां लहंगा शोरूम में चोरों ने लाखों रुपए पर हाथ साफ कर दिया। वारदात 4 अगस्त की रात 12:25 बजे की है। शोरूम मालिक नवीन कपिला (वासी सुखमणि एन्क्लेव) ने बताया कि सुबह जब वे दुकान पहुंचे, तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि रात में एक युवक अंदर घुसा, सामान उलट-पलट किया और गल्ले में रखे 3 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। जांच में सामने आया कि शोरूम के पास लिफ्ट लगाने का काम चल रहा था, और चोर उसी रास्ते से अंदर घुसा और निकल गया। थाना डिवीजन-8 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने शक जताया कि वारदात में लिफ्ट का काम करने वाले मजदूरों में से कोई शामिल हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *