पंजाब के लुधियाना में चीमा चौक नजदीक लिंक रोड पर एक पेट्रोल पंप लूटने की 3 बदमाशों ने कोशिश की। पंप पर लुटेरों ने काफी तोड़ृ-फोड़ भी की। जिस दफ्तर में कैशियर बैठता है वहां के शीशे भी लुटेरों ने तोड़े। पंप के मालिक मुताबिक 4 महीने में ये तीसरी वारदात है। एक बार तो हमारे कर्मचारी के लुटेरों पर अटैक भी किया था और उसके चोट भी लगी। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। ईंट-पत्थर मार तोड़े दफ्तर के शीशे जानकारी देते हुए पंप के मालिक कुलवंत सिंह ने कहा कि करीब सवा 12 बजे 3 अज्ञात लुटेरे पंप पर आए। बदमाशों ने पहले पंप के ऊपर ईंट मारी। फिर कैशियर काउंटर पर ईंट मारी। 7 बजे से रात 10 बजे तक का कैश दफ्तर में ही पड़ा रहता है। इसी कारण लुटेरों ने दफ्तर का शीशा तोड़ा। सिक्योरिटी गार्डों को देख भागे लुटेरे प्राइवेट सिक्योरिटी के लिए 2 जवान रखे है। दोनों जवान समराला चौक से चीमा चौक तक गश्त करते है। बाइक सवार सिक्योरिटी गार्डों ने जब तीनों बदमाशों को तोड़फोड़ करके देखा तो उन्होंने उन्हें दबोचने की कोशिश की लेकिन लुटेरे मौके से भाग गए। पुलिस के पास जाते है तो पुलिस कहती है कि आपको किसी पर शक है तो बताए। यदि हमें ही अपराधी पकड़ने है तो पुलिस का क्या काम। पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह है। कुलवंत सिंह ने कहा कि एक बार पहले जब हमारे मुलाजिमों ने सामान चोरी करते एक व्यक्ति को पकड़ा था। उसे खंभे के साथ बांध दिया था। बाद में उस चोर की मौत हो गई थी। उस केस में पुलिस ने हमारे 3 मुलाजिमों को जेल भेज दिया था। अब पुलिस बताए कि हमारे पंप पर लगातार चोरियां हो रही है तो कैसे हम अपनी सुरक्षा करें।


