रक्षाबंधन पर ‘एक पैग पर एक फ्री’ ऑफर से विवाद:IP क्लब ने ग्राहकों को लुभाने किया प्रचार,बजरंग दल ने कहा-हिंदू त्योहार का ये मजाक

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार के दिन रायपुर में शराब पर ‘बाई वन, गेट वन फ्री’ ऑफर देने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला नया रायपुर के आईपी क्लब से जुड़ा है, जहां 9 अगस्त को एक पैग खरीदने पर एक पैग मुफ्त देने का स्पेशल ऑफर है। क्लब ने इसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर भी डाला, जिसमें बड़े अक्षरों में ‘बाई वन, गेट वन फ्री’ लिखा था। क्लब का यह प्रचार सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप्स से फैलकर बजरंग दल तक पहुंच गया। संगठन ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताया और आयोजन होने पर क्लब के घेराव की बात कही। बजरंग दल ने आयोजन बंद करने की दी नसीहत बजरंग दल के सह संयोजक रवि वाधवानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये दुर्भाग्यपूर्ण आयोजन है। रायपुर में क्लब का संचालन करने वाले कारोबारी सनातन की संस्कृति का लगातार अपमान कर रहे हैं। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है, इस दिन शराब का प्रमोशन हमारी संस्कृति का मजाक उड़ाना है। अगर आयोजन किया गया तो हम इसका विरोध करेंगे। रवि वाधवानी ने क्लब संचालकों को आयोजन न करने की चेतावनी दी है। सनातन संस्कृति का लगातार मजाक बना रहे क्लब संचालक बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार, सनातन की संस्कृति का अपमान करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फेक वेडिंग का आयोजन करके सिमर्स क्लब के संचालकों ने इस तरह से सनातन संस्कृति का अपमान किया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी की थी, लेकिन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। रवि वाधवानी के अनुसार, राजधानी रायपुर में सनातन संस्कृतिक का अपमान करने का ट्रेंड जैसा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कृति पर हमला अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। …………………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें बिलासपुर में देर रात तक खुले बार…पुलिस की छापेमारी:रात 12 बजे के बाद भी जाम छलकाते मिले युवक-युवती, मैनेजर को लगाई फटकार बिलासपुर में देर रात शराब पिलाने वाले बार और पब पर देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान हैवंस पार्क में युवक-युवती नीचे तो कुछ ऊपर बार में बैठकर शराब पीते मिले। जिन्हें महिला आरक्षकों ने डंडा दिखाकर बाहर खदेड़ा। वहीं, युवकों पर आरक्षकों ने डंडा बरसाया। प्लेटिनम बार में भी युवक-युवती बार में जाम छलकाते मिले। सभी को समझाइश देकर छोड़ा, जिसके बाद बार मैनेजर को जमकर फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *