थाने के सामने स्टंट करना पड़ा भारी:धमतरी में नाबालिग का बिना नंबर प्लेट की बाइक जब्त, परिजनों पर भी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के धमतरी में थाने के सामने स्टंट करने वाले नाबालिग की बाइक पुलिस ने जब्त कर ली है। भखारा थाना क्षेत्र में रायपुर-धमतरी मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई। नाबालिग युवक बिना नंबर प्लेट की तेज आवाज वाली मोटरसाइकल (बजाज NS-160, BS-3) से स्टंटबाजी कर रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया और पंचनामा तैयार किया। बाइक चलाने वाला युवक नाबालिग है, इस वजह से पुलिस ने उसका नाम और पता उजागर नहीं किया है। अभिभावक पर भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने जानते हुए भी अपने नाबालिग पुत्र को बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का वाहन चलाने दिया था। वाहन मालिक पर हुई कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181, 4/181, 5/181, 131/1, 131/177, 50(2)/177, 196 के तहत वाहन मालिक (अभिभावक) के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मामला कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गया है। धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाने दें। यह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *