लॉन बॉल वर्ल्ड कप कैंप में राज्य के 9 खिलाड़ी चयनित

बॉलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने लॉन बॉल वर्ल्ड कप और हांगकांग क्लासिक 2025 के लिए भारतीय कैंप में चयनित 16 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इनमें 9 खिलाड़ी झारखंड से हैं। कैंप के लिए चयनित खिलाड़ियों में 8 महिला व 8 पुरुष शामिल हैं। महिला टीम में 4 खिलाड़ी झारखंड से और पुरुष टीम में पांच खिलाड़ी झारखंड के हैं। महिला खिलाड़ियों में लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, कविता कुमारी और रेशमा चौहान टीम का हिस्सा है। वहीं, पुरुष वर्ग में दिनेश कुमार, सुनील बहादुर, आलोक लकड़ा, अभिषेक लकड़ा और प्रिंस कुमार टीम में शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को 27 अगस्त को डीपीएस आरके पुरम, नई दिल्ली में रिपोर्ट करना है। इसके बाद चयन प्रक्रिया 28 से 31 अगस्त तक चलेगी, और संभवतः 31 अगस्त शाम तक भारतीय टीम की घोषणा कर दी जाएगी। झारखंड बॉलिंग टीम के सचिव व कोच मधुकांत पाठक ने कहा, “यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि भारतीय कैंप में आधे से ज्यादा खिलाड़ी हमारे राज्य के हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *