चांडिल रेलवे स्टेशन से दो किमी दूर पोल संख्या 375/22 के पास शनिवार तड़के दो मालगाड़ियां टकरा गईं। इस हादसे में 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद चांडिल टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर टाटानगर से चलने वाली 13 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। करी आधा दर्जन ट्रेनों को डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। रेलवे ने ट्रैक बहाली में 24 घंटे से ज्यादा समय लगने की संभावना जताई है। डीआरएम ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। शनिवार सुबह आयरन ओर लेकर आद्रा की ओर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। इसके डिब्बे दूसरे ट्रैक पर आ गए थे। सुबह करीब 4:45 बजे दूसरी लाइन पर आद्रा से चांडिल की ओर आ रही मालगाड़ी उन डिब्बों से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग पहुंचे आैर राहत कार्य में जुट गए। दक्षिण-पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। हादसे में चालक दल के सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबा हटाने और ट्रैक बहाली का काम शुरू कर दिया गया है। -शेष पेज 11 पर इन ट्रेनों को किया गया रद्द 20898 रांची-हावड़ा वंदेभारत एक्सप्रेस 20894 पटना-टाटा वंदेभारत एक्सप्रेस 20893 टाटा-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस 68086 बरकाकाना-टाटा एक्सप्रेस 13301/13302 धनबाद-टाटा स्वर्णरेखा एक्स. 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया एक्सप्रेस 68035 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 28181 टाटा-कटिहार एक्सप्रेस (अप-डाउन) 18615 हावड़ा-हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस 18616 हटिया-हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस 18175 हटिया-झारसुगड़ा मेमू रक्षाबंधन पर ट्रेनें रद्द होने से कई बहनें अपने भाई को नहीं बांध सकीं राखी ट्रेनों के अचानक रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। खासकर महिला यात्रियों में काफी निराशा थी। कई महिलाओं को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आसनसोल, बोकारो, धनबाद, हावड़ा और रांची की ओर जाना था, जो काफी निराश दिखीं। 21893 टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 21896 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्स. 68035/68036 टाटानगर-हटिया-टाटानगर मेमू


