रांची | झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। इस वजह से राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में रोजाना बारिश हो रही है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 13 और 14 को पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। 13 अगस्त को कोल्हान के सभी जिलों के अलावा सिमडेगा, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची में 13 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।


