एचईसी कर्मियों की हड़ताल जारी, किया प्रदर्शन

रांची|काफी संख्या में सप्लाई कर्मी 12.30 से एक बजे तक मुख्यालय के पास जमा हुए और दोपहर एक से दो बजे तक एचएमबीपी प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सप्लाई कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कर्मियों का कहना है कि पुरानी व्यवस्था लागू की जाए। सप्लाई कर्मी उन्हें एएल, सीएल, ग्रेच्युटी आदि देने की मांग कर रहे थे। इन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग में वे नहीं जाएंगे। इधर सप्लाई कर्मियों ने कहा कि पुरानी व्यवस्था को लागू कर पुराना पंचिंग कार्ड वापस किया जाए। निदेशक ने कहा कि पैसा आने पर रिटायर कर्मियों को ग्रेच्युटी का भी भुगतान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह वार्ता भी विफल रही और आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वाले कर्मियों ने उनकी मांगों पर तुरंत विचार करने को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *