रांची | अरगोड़ा चौक पर शराब दुकान के पास शनिवार को एक बार फिर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट देख आसपास में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के वहा पहुंचते ही मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए। शनिवार को आदर्श नगर और टंकी साइड धुर्वा में भी मारपीट की घटना हुई। पुलिस घटनास्थल पहुंची, तब जाकर मामला शांत कराया गया।


