लालबाबू समिति के अध्यक्ष व नित्यालाल महासचिव बने

सिटी रिपोर्टर | रांची दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की एक विशेष कार्यकारिणी बैठक एक अगस्त को कोलकाता स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता मो. मुश्ताक ने की थी। इसमें विभिन्न शाखाओं व डिवीजनों से आए सक्रिय सदस्यों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, कार्यसमिति सदस्यों व महासभा के सदस्यों ने भाग लिया था। यह बैठक संगठन के वर्तमान केंद्रीय पदाधिकारियों के असंवैधानिक कार्यों के विरोध में बुलाई गई थी और सर्वसम्मति से संगठनात्मक, न्यायिक, प्रशासनिक व श्रमिक हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए अंतरिम केंद्रीय समिति की बैठक में लालबाबू को अध्यक्ष, नित्यालाल कुमार को महासचिव, चक्रधरपुर मंडल से आरके पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष, मुख्यालय से गोरख नाथ यादव को कार्यकारी महासचिव, आद्रा मंडल से अमर सिंह को संयुक्त महासचिव और रांची डिवीजन से पीडी तिवारी को दपू रेलवे मेंस कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर दपू. रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव नित्यलाल कुमार ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस अपने मूल उद्देश्यों श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली और संगठनात्मक पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इन सिद्धांतों का पालन करती रहेगी। इस निर्णय की औपचारिक सूचना दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी को पत्र के माध्यम से 8 अगस्त को दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *