विधायक ने प्लांट में नियम उल्लंघन की बोर्ड से शिकायत की

रांची|सिल्ली विधायक अमित कुमार ने प्रदूषण नियंत्रण परिषद के सदस्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थित एल्युमीनियम प्लांट में पर्यावरण नियमन का उल्लंघन किया जा रहा है। लिखा है कि रेड मड पौंड इलाके में एक गंभीर समस्या है। इससे स्थानीय लोगो के स्वास्थ्य के साथ साथ उनके जान माल पर भी इसका प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस पौंड में 2019 में एक बड़ी दुर्घटना हो चुकी है। इस दुर्घटना की जांच में भी प्लांट प्रबंधन द्वारा गुमराह किया गया। प्रभावितों को उचित मुआवजा से भी वंचित रखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *