झारखंड के पांच आरयूपीपी चुनाव आयोग की सूची से हटे

पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने झारखंड के पांच पंजीकृत गैर मान्यता राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को सूची से हटा दिया गया है। आयोग ने देश भर के ऐसे 334 आरयूपीपी को हटाया है। झारखंड के जिन राजनीतिक दलों को सूची से डिलीट किया गया है, उनमें मधुपुर, देवघर का भारत विकास मोर्चा, छतरपुर, पलामू की भारतीय जनमुक्ति पार्टी, हमीदगंज, पलामू का मानव मुक्ति मोर्चा, भवनाथपुर, गढ़वा का नौजवान संघर्ष मोर्चा और रांची की राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी शामिल हैं। इस आदेश से प्रभावित दल आदेश के 30 दिनों के भीतर आयोग में अपील कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों के पंजीकरण के लिए दिशा निर्देशों में उल्लेख है कि यदि कोई दल लगातार 6 वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ता है, तो उस दल को पंजीकृत दलों की सूची से हटा दिया जाएगा। वर्तमान में निर्वाचन आयोग के पास 6 राष्ट्रीय दल, 67 राज्य दल और 2520 आरयूपीपी पंजीकृत हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *