रांची|श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड में दो दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन करेगी। समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि 16 अगस्त को अपराह्न 3 बजे से बाल गोपाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें 5 वर्ष से 12 वर्ष तक के छोटे बच्चे शामिल हो सकते हैं। वहीं, 17 अगस्त को संध्या 4 बजे से दही-हांडी प्रतियोगिता को आयोजन होगा। इसके साथ ही भजन संध्या सहित नृत्य नाट्य मंचन का भी आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने 15 अगस्त के पूर्व रजिस्ट्रेशन करा लेने का आग्रह किया है।


