भास्कर न्यूज | हजारीबाग शनिवार को शुभ संयोग पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाय गया। बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधी। जिले के सभी क्षेत्रों में भाई-बहन का यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही सावन के अंतिम दिन शहर के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के शिवालयों में जला भिषेक व रुद्राभिषेक किया गया। इस साल की मुहूर्त की बात करें तो यह त्योहार इसलिए भी खास था की चार साल बाद ऐसा संयोग बना की जब रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं था। बहना दिन भर अपनी सुविधा के मुताबिक अपने भाई को राखी बांधी। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। भाइयों के कलाई में राखी बांधकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाई बहन को उपहार देते हुए हमेशा उसकी रक्षा का संकल्प लिया। वहीं दुकानों एवं होटलों में राखी एवं मिठाई खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही। बहनें नहा-धो कर राखी, अरवा चावल, सिंदूर, चंदन, मिठाई, दीप, कांसा की थाली में सजाने के बाद भाइयों की कलाई में राखियां बांधी। इस मौके पर बहनें भाईयों के मस्तक पर तिलक लगाकर और दीप जलाकर आरती उतारी व अक्षत, अरवा चावल सर पर देकर बड़ों को पैर स्पर्श कर प्रणाम एवं छोटे को आशीर्वाद भी दिया।


