सावन पूर्णिमा… बुढ़िया माता मंदिर में लगा मेला, जुटी भीड़

भास्कर न्यूज | इचाक इचाक प्रखंड के ऐतिहासिक बुढ़िया माता मंदिर में सावन पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को भव्य मेला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर और आसपास का इलाका श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों सहित झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और बंगाल जैसे कई राज्यों से हजारों की संख्या में भक्त माता के दर्शन हेतु पहुंचे। भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर मां बुढ़िया के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। मेले के दौरान मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। प्रशासन और स्थानीय समिति की ओर से सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई, वहीं पेयजल, चिकित्सा शिविर और माइकिंग की भी व्यवस्था रही।दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों की गूंज वातावरण को भक्तिमय बनाए रखी। कई भक्तों ने परंपरागत मान्यता के अनुसार माता को चुनरी, नारियल, फल-फूल और प्रसाद अर्पित किया। मेले में मिठाई, खिलौने, घरेलू सामान और झूले-झूलों की दुकानें सज गईं, जिससे बच्चों और महिलाओं में खास उत्साह देखा गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, सावन पूर्णिमा पर लगने वाला यह मेला सैकड़ों सालों से लगातार आयोजित हो रहा है और इसे क्षेत्र की आस्था और पहचान माना जाता है। बुढ़िया माता मंदिर समिति ने इसे सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। भक्तों ने आस्था और उल्लास के साथ सावन पूर्णिमा का पर्व मनाते हुए मेला को यादगार बना दिया। इस अवसर पर शिव शंभू ग्रुप कुरहा की ओर से डेढ़ क्विंटल दाल का खिचड़ी का भंडारा लगाया गया। जो सुबह 6 सुबह से लेकर रात 8 बजे तक चलता रहा। मेले में तारा माची, ड्रैगन, जंपिंग, ब्रेक डांस का लुत्फ बच्चे, महिलाएं एवं युवाओं ने भरपूर उठाया। मेले में अधिक भीड़ होने के कारण कभी इचाक बाजार तो कभी इचाक मोड़ पर जाम की स्थिति बनी रही जिससे आम अवाम को परेशानी का सामना करना पड़ा। भास्कर न्यूज | हजारीबाग मटवारी गांधी मैदान में रविवार को कुशवाहा युवा विकास मंच के बैनर तले लवकुश जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो गई है। इस कार्यक्रम में हजारीबाग के अलावा कोडरमा, चतरा गिरिडीह, रामगढ़, रांची झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से 10 से 15 हजार कुशवाहा समाज के लोग शामिल हो रहे हैं। यह बताया जा रहा है कि हजारीबाग में लवकुश जयंती मनाई जा रही है जो पारंपरिक ऐतिहासिक त्योहार के रूप में भव्य आयोजन होगा। मटवारी गांधी मैदान में समाज में अच्छे कार्य करने वाले को तथा शोभायात्रा में शामिल लोगों को सम्मानित किया जाएगा। गांधी मैदान से शोभायात्रा पीटीसी, मेन रोड, बस स्टैंड कोर्रा होते हुए पुनः मटवारी गांधी मैदान में प्रस्थान करेगी और खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संरक्षक प्रशांत कुशवाहा, अध्यक्ष सूरज कुशवाहा, उपाध्यक्ष जय नारायण कुशवाहा, रामस्वरूप मिस्त्री सचिव नारायण प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विकास कुशवाहा , प्रवक्ता देव नारायण कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, लीलो महतो, संरक्षक बबलू कुशवाहा (विजय बस) अजीत कुशवाहा, राजेश कुशवाहा शुबल कुशवाहा, महेश कुशवाहा, एसके तलवार, रामचंद्र प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद जानकी महतो, पूरन महतो, विकास कुशवाहा, डीएन कुशवाह, मीडिया प्रभारी विनय कुमार कुशवाहा, दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप कुमार एवं समाज से काफी संख्या में गणमान्य लोग भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *