केरेडारी के पचड़ा-सिझुआ शिव मंदिर में हरीकीर्तन का आयोजन

भास्कर न्यूज |केरेडारी केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पंचायत पचड़ा में गत 8 अगस्त शुक्रवार समय सुबह 8 बजे दिन से सावन पूर्णिमा दिनांक 9 अगस्त सुबह 8 बजे तक प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पचड़ा एवं सिझुवा के ग्रामीण शिव भक्तों ने 24 घंटा का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया। जिसमें हरे राम-हरे कृष्णा भजन के जयकारा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय हो उठा। चट्टी बरियातू कोल परियोजना के आर्थिक सहयोग से भंडारा का भी आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व जन कल्या रूरल डेवलपमेंट सोसायटी के पदाधिकारीगण व अध्यक्ष महेश प्रसाद साव, सचिव कृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने किया। इस कीर्तन मंडली में मुख्य रूप से पचड़ा पंचायत के मुखिया महेश प्रसाद साव समेत वर्षा कुमारी, सावित्री देवी, रेणु देवी, रीना देवी देवनारायण राणा, विश्वनाथ साव, समाजसेवी-रंजीत कुमार रजक, अजय साव, देवनारायण कुमार, लाल बहादुर साव, फुनेश्वर रजक, सुरेश कुमार साव, प्रदीप साव, ललन पासवान, छोटेलाल कुमार, गोवर्धन साव, जुगेश्वर कुमार, दामोदर कुमार, संतोष कुमार, पप्पू प्रजापति, कृष्णकांत कुमार, संतोष कुमार साहू, अशोक साव, अजय कुमार, सूरज कुमार, आदित्य साव, अमृत साव, बसंत कुमार, धनपति साव, मुकेश कुमार ठाकुर, जागेश्वर साव, रतन साव, दशरथ कुमार, बैजनाथ राणा आदि लोग इस कीर्तन मंडली में भाग लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *