केरेडारी | भाई व बहन के बिच अटूट प्रेम के प्रतिक का त्योहार रक्षाबंधन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी बहने अपने भाई की कलाई में राखी बांधी व भाई का मुंह मीठा कर भाई-बहन के प्रेम को और गहरा किया। रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और शनिवार को ही श्रावण महीने का भी समापन हो गया। काशी से निकलने वाली श्री ह्रषिकेश पंचांग के अनुसार शनिवार को दोपहर 1बज के 23 मिनट तक पूर्णिमा तिथि थी। इसलिए सूर्योदय के उरान्त दिन भर बहने अपने भाई की कलाई में राखी बांधी। इस त्योहार में खासकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। केरेडारी में एक दिन पहले से राखी की दुकान व मिठाई दुकान में भाई भीड़ देखने को मिला। सबसे अधिक यहां अशोक होटल का मलाई चोप व गुप्ता होटल चट्टीबारियातु का छेना मिठाई की बिक्री हुई है। वहीं केरेडारी चौक, भदईखाप चौक, चट्टीबारियातु बाजार व गरिकला चौक में कई आकर्षक राखी की दुकानें सजाई गई थी।


