अहिरवार संघ का विरोध प्रदर्शन:कोटा गांव में क्षतिग्रस्त हुई बाबा साहब की प्रतिमा, नई मूर्ति लगाने की मांग

दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक में के कोटा गांव में पिछले सप्ताह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों की गिरफ्तारी और नई अष्टधातु की प्रतिमा लगाने की मांग की गई है। इसे लेकर अहिरवार समाज संघ के लोगों ने शनिवार दोपहर अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भीम आर्मी से जुड़े युवा भी बड़ी संख्या में शामिल थे। संघ की मांग है कि पटेरा जिले के कोटा गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त की गई प्रतिमा की जगह अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके अलावा, आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। यहां सीसीटीवी लगाए जाएं। विरोध प्रदर्शन के दौरान गृहमंत्री अमित शाह का पुतला भी फूंका जाना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद साप्ताहिक शोक के चलते संगठन के लोगों ने इसे स्थगित कर दिया। रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *