इंदौर के सुदामा नगर निवासी व्यापारी राहुल गुप्ता (40) ने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। राहुल ने पत्नी की चुन्नी को फांसी का फंदा बनाया। सबसे पहले पत्नी शालिनी ने देखा। पत्नी ने दस साल की बेटी के साथ मिलकर राहुल को नीचे उतारा और पड़ोसियों को सूचना दी। राहुल को रात 12 बजे निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्नपूर्णा थाना पुलिस के मुताबिक राहुल ऑनलाइन सट्टा खेलता था। इसमें वे कई बार हार चुके थे। पुलिस ने बताया कि कॉल डिटेल निकालकर जांच करने की बात कही है। पुलिस ने कहा कि राहुल किस बात को लेकर परेशान थे यह बताने के लिए पत्नी और परिवार अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके सामान्य होने के बाद पत्नी के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डेढ़ करोड़ सट्टे में हारा, पिता से भी लिए थे 50 लाख राहुल की तीन बेटियां और एक बेटा है। वह मूल रूप से भिंड के अंबाह का रहने वाला था। दोस्तों ने बताया कि राहुल ऑनलाइन गेम में डेढ़ करोड़ रुपए हार गया था। इसकी खाना पूर्ति के लिए उसने पिताजी से 40 से 50 लाख रुपए उधार लिए थे। दोस्तों के मुताबिक वह बहन के ससुराल वालों से भी परेशान चल रहा था। बहन का पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं, छोटे भाई की पत्नी 30 लाख रुपए के जेवर लेकर जा चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी परिवार ने अक्टूबर माह में अन्नपूर्णा पुलिस से की थी। ले अस्पताल पहुंचे दोस्त अभिषेक गुप्ता- राहुल को पैसे की कोई कमी नहीं थी। बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार है। उन्हें आर्थिक रूप से किसी बात की कमी नहीं है।


