युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी:बड़वानी में दो दिन से रुका था, दरवाजे की कुंडी तोड़कर निकाला शव

बड़वानी के होटल में युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। युवक दो दिन से यहां रुका हुआ था। वह भोपाल से सीसीटीवी लगाने के लिए यहां आया था। यहां होटल में किराए से रूम लेकर रुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला। कोतवाली थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक आशीष शर्मा ने राॅयल पैलैस के कमरे में फांसी लगा ली। वह निजी कंपनी के लिए सीसीटीवी लगाने का काम करता था। वह भोपाल से बड़वानी आया था। शुक्रवार की रात रूम नंबर 305 का दरवाजा खटखटाने पर रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो होटल कर्मचारियों को शंका हुई। मैनेजर यशवंत सिंह सैनी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा, तो युवक फंदे पर लटका दिखा। कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि मृतक आशीष शर्मा पुत्र स्वामी नाथ शर्मा मूलरूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला था, जो पिछले दो दिन से भोपाल से यहां रूम लेकर रह रहा था। घटनास्थल पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *