अशोकनगर में बेटे को पड़ोसी ने पीटा:पिता समझाने गया तो लाठियों से कर दी पिटाई, हालत गंभीर

अशोकनगर में एक बच्चे की पड़ोस में रहने वाले युवक ने पिटाई कर दी। इसके बाद जब बच्चे का पिता पड़ोसी को समझाने गया तो पड़ोसी ने पिता को लाठी से बेरहमी से पीट दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला देहात थाना क्षेत्र का है। घायल युवक का नाम दिनेश पुत्र लालाराम ओझा उम्र 30 वर्ष निवासी पर पिपरेसरा निवासी जेल के पीछे अशोकनगर है। दिनेश ने बताया कि शुक्रवार की शाम के समय उसके 12 साल के बेटे ऋतिक ओझा के साथ पड़ोस में रहने वाले अरुण रजक ने मारपीट कर दी। रात को जब मैं घर आया तो बेटे ने घटना के बारे में बताया। दिनेश ने बताया कि मैं अरुण के घर गया तो वहां पर अरुण रजक, देव सेन, विकास रजक और भूरी बाई विवाद करने लगे। कुछ देर बाद चारों अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ आए और आकर उसकी की लाठियां से पिटाई कर दी। दिनेश घायल हो गया। घटना के बाद उसके परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मारपीट के मामले में अरुण रजक, देव सेन, विकास रजक और भूरी बाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *