थाने में मसीही समाज के लोगों से मारपीट:रायपुर में धर्मांतरण पर फिर बवाल, 3 हिरासत में; हिंदू संगठन बोला- पैसे देकर करा रहे धर्म-परिवर्तन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मांतरण-मतांतरण को लेकर फिर बवाल हुआ है। रविवार की सुबह सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुर बेड़ा में हिंदू संगठनों ने एक मकान का घेराव कर दिया। हिंदू संगठन ने मसीही समाज के लोगों पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से 3 संदेहियों को हिरासत में लिया। सरस्वती नगर थाना परिसर में हिंदू संगठन के लोगों ने हिरासत में लिए गए लोगों को पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित युवकों को भीड़ से छुड़ाया, वहीं आरोपियों के खिलाफ FIR करने की बात कही है। पहले देखिए ये तस्वीरें- हिंदू संगठन का कहना है कि इष्ट देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थी। पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की सूचना मिली तो 3 थानों की फोर्स को मौके पर रवाना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *