भोपाल में बारिश के साथ ओले गिरे:45 मिनट तेज बारिश से तरबतर पूरा शहर; फिर निकली धूप

भोपाल में शनिवार दोपहर करीब 45 मिनट तक हुई बारिश ने राजधानी को तरबतर कर दिया। मक्का के दाने के आकार के ओले गिरे और तेज हवा चली। बारिश के बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिल गई। दोपहर 12:30 बजे बारिश शुरू हुई, जिससे एमपी नगर, अशोका गार्डन, नादरा, बैरसिया, कोलार, न्यू मार्केट, अवधपुरी, अयोध्या बाइपास, और रायसेन रोड जैसे इलाके प्रभावित हुए। कुछ जगहों पर पानी भर गया और ओले भी गिरे, बारिश थमने के बाद धूप निकल आई। सुबह का कोहरा
शुक्रवार रात बारिश के बाद शनिवार सुबह भोपाल में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 9 बजे तक कोहरा रहा, जो धूप निकलने के बाद छंटा। भोपाल में बारिश की तस्वीरें… ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड
भोपाल में इस साल ठंड ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। 15 दिसंबर की रात न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज हुआ, जो 1966 के बाद सबसे कम है। 1966 में तापमान 3.1 डिग्री तक गिरा था। दिसंबर में ठंड और बारिश का ट्रेंड
भोपाल में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड का ट्रेंड रहता है, लेकिन इस बार सर्दी पहले ही शुरू हो गई। पिछले 10 सालों में दिसंबर में रात का तापमान 9 डिग्री से नीचे रहा है। इस बार ठंड के साथ बारिश का सिलसिला भी जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और ठंड का यह ट्रेंड दिसंबर में बना रहेगा। जानिए, वर्ष 2014 से 2023 तक कैसा रहा मौसम…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *