अशोकनगर में सड़क-पानी को लेकर किया चक्काजाम:​​​​​​​दूषित पानी पीने को मजबूर वार्डवासी, कहा-बारिश में सड़क पर चल भी नहीं पाते

अशोकनगर की त्रिलोकपुरी कॉलोनी के निचले इलाके में रहने वाले लोग पानी एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। इसको लेकर वार्डवासी ईसागढ़ रोड पहुंचे और पड़रिया रोड के सामने चक्काजाम कर दिया। महिलाएं और पुरुष बर्तन रखकर सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने ट्यूबवेल से आ रहे गंदे पानी को लेकर पाइप लाइन सही कराने एवं मोहल्ले में सड़क बनवाने की मांग की। प्रदर्शन की जानकारी लगने के बाद नायब तहसीलदार मयंक तिवारी, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा वार्ड पार्षद मौके पर पहुंचे। लोगों कहना है कि उनके मोहल्ले में ट्यूबवेल तो है लेकिन उससे पानी गंदा आ रहा है, जिसके कारण से वह उस पानी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बस्ती में सड़क नहीं है, जिससे हल्की बारिश होने के बाद उन्हें निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वैकल्पिक तौर पर आज उन्हें पानी के लिए टैंकर की व्यवस्था करवा रहे हैं। इसके अलावा सड़क में चूरी डलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। नायब तहसीलदार मयंक तिवारी ने बताया कि चक्का जाम की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचकर सभी को समझाइश कर सभी को हटाया गया। मौके पर जाकर देखा तो ट्यूबवेल से पानी तो सही आ रहा था लेकिन कहीं पाइपलाइन फूटी होने की वजह से उनके घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। इस बारे नगर पालिका से बात कर पाइपलाइन चेक करवाई जा रही है। लिए मूलभूत सुविधाओं की पूर्ती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *