रामगढ़ पुलिस ने अवैध कोयला लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया:एसपी के निर्देश पर की गई छापेमारी, चालक फरार

रामगढ़ की रजरप्पा पुलिस ने शनिवार को कोयला लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया है। वहीं दोनों ट्रैक्टर के चालक मौके से भागने में कामयाब रहे। ट्रैक्टर पर करीब आठ टन कोयल लोड था। यह कार्रवाई रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी को लगातार सूचना मिल रही थी कि रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में अवैध कोयले का व्यापार जोरों से चल रहा है। बड़े पैमाने पर कोयला लेकर ईंट भट्टे में खपाया जाता है। ज्यादातर कोयले का अवैध व्यापार रात के अंधेरे में होता है। जो कि कोयला ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध ईंट भट्टे और फैक्ट्री में गिराया जाता है। रजरप्पा पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *