नरसिंहपुर में ASI घायल:कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक स्लिप, करेली थाने में है पदस्थ

नरसिंहपुर जिले के खैरी नाका में सावित्री सिग्नेचर होटल के पास एक सड़क हादसे में करेली थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) सीएस यादव शुक्रवार को घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब वे अपने नरसिंहपुर स्थित निवास से ड्यूटी के लिए करेली थाने जा रहे थे। ASI यादव की बाइक उस समय स्लिप हो गई, जब सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनका नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। यादव ने घटना के बारे में बताया कि कुत्ते को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। जिला अस्पताल में डॉक्टर यादव के पैर में हुए फ्रैक्चर का इलाज कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *