बालोद में दो अलग-अलग हादसों में 8 मवेशियों की मौत:आमापारा में आयरन ओर ट्रक ने रौंदा, सिवनी में अज्ञात वाहन की चपेट में आए

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क पर बैठे मवेशियों की वजह से दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। जिनमें कुल 8 मवेशियों की मौत हो गई। पहला हादसा रविवार रात करीब 11 बजे बालोद शहर के आमापारा स्थित कृष्णकुंज के सामने बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर हुआ। दल्लीराजहरा से रायपुर की ओर जा रहा आयरन ओर से भरा तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर बैठे 5 मवेशियों को रौंदता निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दो मवेशी उसके नीचे फंसकर दूर तक घसीटते हुए गिरे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन देर रात गुंडरदेही में वाहन को पकड़ लिया गया। FIR दर्ज कराने सौंपा ज्ञापन हिन्द सेना प्रमुख तरुण नाथ योगी और दिग्विजय सिंह छत्रिय ने सोमवार सुबह बालोद थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। गौसेवक अजय यादव ने बताया कि मृत पांचों मवेशियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने 3 की मौत दूसरी घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम सिवनी के पास हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। गौसेवक अजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। जहां दो गाय शुरुआती समय में जीवित थीं। लेकिन गंभीर चोट के कारण कुछ घंटे बाद उनकी भी मौत हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *