फैसला जल्द… एक-दो दिन में मिलेगा एचईसी कर्मियों को वेतन

एचईसी मुख्यालय में आठ यूनियनों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को एचईसी प्रबंधन से वार्ता की। इस दौरान एचईसी के उत्थान और कर्मचारियों के हित पर चर्चा हुई। सभी ने प्रबंधन को आश्वस्त किया कि उनकी तरफ से एचईसी प्रबंधन को पूरा सहयोग किया जाएगा। यहां प्रबंधन ने वादा किया कि एचईसी के हित में बहुत जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। वेतन की मांग पर प्रबंधन ने कहा कि अगले एक-दो दिन में वेतन दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से निदेशक कार्मिक मनोज लकड़ा, निदेशक उत्पादन बीएस गर्ग, निदेशक मार्केटिंग मनोज कुमार शर्मा, भेंगरा, यूनियन की ओर से शनि सिंह, प्रकाश कुमार, रमाशंकर प्रसाद, हरेंद्र प्रसाद, विमल महली, एस जे मुखर्जी, आरके शाही, गिरीश चौहान, विकास तिवारी, राम कुमार नायक, अर्जुन रविदास शामिल हुए। इधर, आउटसोर्सिंग के खिलाफ सप्लाई कामगारों का प्रदर्शन एचईसी सप्लाई कामगारों का आउटसोर्सिंग के खिलाफ आंदोलन सोमवार को 42वें दिन भी जारी रहा। नेहरू पार्क से सप्लाई कामगार जुलूस के रूप में मुख्यालय पहुंचे और यहां प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों की समस्या का समाधान निकाले। 15 को सप्लाई संघर्ष समिति मुख्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *