रामपुर में सुनी गईं ग्रामीणों की शिकायतें, आश्वासन

भास्कर न्यूज | चित्तरंजन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर चल रही महत्वाकांक्षी योजना “हमारा मोहल्ला, हमारा समाधान” अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी असर दिख रहा है। स्थानीय स्तर पर समस्याओं के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में लगातार शिविर आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में सलानपुर ब्लॉक के उत्तरामपुर जितपुर पंचायत के रामपुर कम्युनिटी हॉल में 99, 100 और 101 नंबर बूथ के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में बाराबनी के विधायक व आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, जिलाधिकारी एस. पोननबलम, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के सह-अध्यक्ष भोला सिंह, पंचायत प्रधान तपोस मंडल और उपप्रधान सुजीत मोदक सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, बिजली, नाली और सीवरेज सिस्टम, साथ ही कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार जैसी समस्याएं सामने रखीं। विधायक और जिलाधिकारी ने हर शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि इनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *