स्मार्ट मीटर के खिलाफ दुकानदार भी मैदान में

बोकारो थर्मल | स्मार्ट मीटर विरोध की आवाज अब बोकारो थर्मल के दुकानदारों तक पहुंच गई है। सोमवार को डीवीसी केंद्रीय मार्केट के व्यापारियों ने मार्केट परिसर में बैठक कर 13 अगस्त को होने वाले आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अनिल सिंह ने की। दुकानदारों ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन उन्हें किसी प्रकार की सुविधा नहीं दे रहा है। बरसों पुराने दुकानों की मरम्मत नहीं हो रही, बरसात में छत चूने की समस्या बनी रहती है और बाजार परिसर में गंदगी फैली रहती है। साथ ही, स्मार्ट मीटर से आने वाले अनाप-शनाप बिलों से परेशान दुकानदारों की शिकायत है कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। एक दुकानदार ने बताया कि स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी से उसकी दुकान की बिजली दो दिनों तक कटी रही, जिससे फ्रीजर में रखा लगभग 10 हजार रुपये का आइसक्रीम पिघल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *